{“_id”:”6a0613fc07aac4d2680b39f8″,”slug”:”power-supply-disrupted-due-to-employee-negligence-etawah-news-c-216-1-etw1002-142777-2026-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: कर्मचारी की लापरवाही से बिजली आपूर्ति रही बाधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। पछायगांव क्षेत्र में बिजली निगम के एक कर्मचारी की लापरवाही से मंगलवार रात में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों का दावा है कि कर्मचारी शराब के नशे में सोता रहा और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को नहीं खोला। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता अभय भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात के समय जब काफी देर तक शुरू नहीं हुई तो उसने कई बार कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। इसके बाद जब वह सब स्टेशन पर पहुंचा तो कर्मचारी नशे की हालत में सो रहा था। अभय का आरोप है कि ऊपर से आपूर्ति आने के बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं मामले पर बिजली विभाग के एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
