संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6722a57b0240973672039005″,”slug”:”prabhu-park-illuminated-with-lamps-crowd-gathered-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123148-2024-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: दीपों से जगमगाया प्रभुपार्क, उमड़ी भीड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 AM IST

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रभु पार्क पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। दीपों की रोशनी से प्रभुपार्क जगमगा उठा। पार्क की आकर्षक छटा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय किसान संघ, सहकार भारती, सेवा भारती, विद्यार्थी परिषद आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रभु पार्क पहुंचकर दीपमालिका सजाई। पहले पार्क में रंगोली सजाई गई। रंगोली में पेड़ बनाकर, धर्म रक्षत रक्षते संदेश लिखा गया। इसके अलावा अन्य संदेश भी लिखे गए। रंगोली पर दीपक लगाए गए। पार्क की सीढि़यों, मंदिरों में भी दीपक सजाए गए। बढ़ी संख्या में लोग प्रभु पार्क की सजावट को देखने के लिए पहुंचे। लोग अपने घरों से भी पार्क में दीपक लेकर पहुंचे। उन्होंने भी पार्क में दीप जलाए। दीपकों से सजे प्रभु पार्क की छठा देखते ही बन रही थी।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद