Prayagraj News : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए जारी नई नियमावली के विरोध में जारी प्रतियोगी छात्रों का अनशन समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जूस पिलाकर बुधवार को अनशन खत्म करा दिया। पुलिस कमिश्नर दीपक मोर्डिया भी मौजूद रहे।

शिक्षा निदेशालय पहुंचकर प्रतियोगी छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते डीएम मनीष वर्मा।
– फोटो : अमर उजाला।
