Bablu Dubey becomes state vice-president of BKU

बहरिया के बजी गांव निवासी व भाकियू के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू दुबे की फोटो
– फोटो : katra news

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बहरिया विकास खंड के बरजी गांव निवासी बबलू दुबे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने मनोनयन पत्र जारी किया। बबलू दुबे के मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Source link