
छात्रा सांकेतिक फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल के थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ने समाज में बदनामी के डर की वजह से खुदकुशी की थी। वह गांव के रहने वाले युवक के प्रेमजाल में फंस कर गर्भवती हो गई थी। छात्रा का शव 10 सितंबर को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। एसपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
