संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:32 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6908ee210e0857a595053446″,”slug”:”pregnant-woman-thrown-out-of-home-gives-birth-to-daughter-at-her-parents-home-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-908165-2025-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: गर्भवती को घर से निकाला, मायके में दिया बेटी को जन्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:32 PM IST

मैनपुरी।थाना दन्नाहार क्षेत्र गांव गरगई में दहेज की मांग पर ससुरालीजन ने गर्भवती को घर से निकाल दिया, पीड़िता ने मायके में एक बेटी को जन्म दिया। ससुरालीजन देखने तक नहीं आया। फर्रुखाबाद निवासी पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।जनपद फर्रुखाबाद के गांव अर्जुनपुर की अनीता देवी ने बताया कि वर्ष 2021 में उनका विवाह थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बड़ी गरगई निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। कुछ माह पूर्व पति अमित कुमार, सास भूरी, देवर छोटू, ननद कीर्ति और ससुर ने उसकी पिटाई की और गर्भावस्था में ही घर से निकाल दिया। मायके में बेटी को जन्म दिया। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।