आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है। प्रशासन ने सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराने का लक्ष्य लेकर तैयारियां तेज कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस बार करीब 15 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। लगभग छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। परीक्षाएं ओएमआर आधारित प्रणाली से कराई जा रही हैं। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आई है। दीक्षांत समारोह के लिए डिग्री और मार्कशीट बनाने का काम भी लगातार जारी है। इसका उद्देश्य समय पर उपाधि और मेडल प्रदान करना है।
