संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:32 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66fae7cefdea4b01cf0066dd”,”slug”:”prevent-road-accidents-through-collective-efforts-kasganj-news-c-175-1-kas1001-121698-2024-09-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सामूहिक प्रयासों से रोकें सड़क दुर्घटनाएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:32 PM IST

कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएं। दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं संबंधित निर्माण एजेंसियां तत्काल सुधार कर अवगत कराएं।सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के लाइसेंस निलंबित कराए जाएं। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्य विकास इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।