संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Sat, 28 Nov 2026 01:01 AM IST


Found the woman alone at home, beat her, and left her injured.



हरचंदपुर। डिघौरा सोममऊ गांव में शुक्रवार को महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी केशकुमारी पत्नी जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान सोनू, उसकी पत्नी रेनू और अनुज घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। दांतों से काटकर घायल कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवन गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।




Source link