मध्य रेलवे जोन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलने से झांसी से जाने वाली गाड़ियां 15 से 18 मई तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान चार गाड़ियां निरस्त की गई हैं, जबकि कुछ गाड़ियों को रूट बदलकर निकाला जाएगा।



पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-हड़पसर विशेष ट्रेन (01924) 16 मई और हड़पसर-झांसी (01925) 17 मई को निरस्त रहेगी। पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन (01415) 14 से 18 मई तक एवं पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन (01416) 15 से 19 मई तक निरस्त रहेगी। वहीं, निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12630) 15 मई को परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, कल्याण, पनवेल, लोनावला एवं पुणे होकर चलेगी। बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12627) 15 से 17 मई तक सोलापुर, लातूर रोड, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी। 11078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस (11078) 14 से 16 मई को मनमाड, नासिक, कल्याण, पनवेल एवं लोनावला होकर संचालित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें