यह साल खत्म होने से पहले बरेली के लोगों को दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। यह गाड़ियां बरेली बरेली-आगरा और रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। पिछले महीनों बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर कासगंज शिफ्ट किए जाने के बाद नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।
बरेली से मथुरा, आगरा के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है। इस रूट पर काफी समय से नियमित ट्रेन की मांग की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली, मथुरा, आगरा, जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद में भी है। इसके लिए रूट सर्वे भी किया जा चुका है।
बरेली-आगरा और बरेली-दिल्ली की दूरी में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों ही रूटों पर सवारियों का भी दबाव रहता है। ऐसे में नियमित इंटरसिटी पर भी विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच भी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
