{“_id”:”6705cc545db0598b7f005a99″,”slug”:”rain-queen-bids-farewell-from-the-capital-the-sound-of-autumn-arrives-lucknow-news-c-13-1-lko1029-907416-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: राजधानी से वर्षा रानी विदा, शरद ऋतु की आहट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। राजधानी में बारिश के विदा होने और मौसम के साफ रहने के संकेत हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रात का पारा अब धीरे-धीरे गिरेगा और शरद ऋतु की आहट महसूस होगी।
मंगलवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट कहीं-कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं। सुबह 11 बजे हजरतगंज, महानगर, गोमतीनगर आदि इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। शाम में पारे में गिरावट से हवा में ठंडक घुली रही। मंगलवार को दिन का तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 25 डिग्री रहा।
