उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग इंटर्न के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को दिनभर चली मैराथन बैठकों के बाद सुलझ गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी की मौजूदगी में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार किया और एक-दूसरे से माफी मांगी।


प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के इंटर्न और जांच समिति के सदस्यों के साथ लगातार बैठकें की गईं। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान कोतवाली उरई के अतिरिक्त निरीक्षक पप्पू सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों पक्षों के छात्रों से बातचीत कर उनके बीच गिले-शिकवे दूर कराने में भूमिका निभाई। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नर्सिंग छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और बुधवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में अब स्थिति सामान्य है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए संबंधित छात्रों और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *