संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Fri, 25 Sep 2026 12:10 AM IST


Technical assistants demand an increase in honorarium.



इटावा। वीबीजी रामजी योजना में कार्यरत तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। तकनीकी सहायकों ने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से योजना में कार्य कर रहे हैं, लेकिन बीते पांच वर्षों से उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है। तकनीकी सहायकों ने बताया कि वे फील्ड कर्मचारी हैं और प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में जाकर काम करना पड़ता है। मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से तकनीकी सहायकों का मानदेय जूनियर इंजीनियर के 45 हजार रुपये मूल वेतन के बराबर करने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 28 सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अनिल शर्मा, एस कुमार, राजीव कुमार समेत अन्य तकनीकी सहायक शामिल रहे। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *