Rajbaha excavation not started even after 36 hours

इन्हौना क्षेत्र के लक्षमनदेई गांव के पास नहर के उफनाने से खेत में पानी भरने से परेशान होकर प्रद

इन्हौना (अमेठी)। सेमरौता रजबहा उफनाने से किसानों को हुए भारी नुकसान के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। 36 घंटे बीतने के बाद भी न किसी अधिकारी ने संज्ञान लिया और न ही रजबहा की खोदाई करवाई।

Trending Videos

नहर की सिल्ट सफाई के कागजी कोरम के बाद सोमवार को रजबहा में छोड़े गए पानी से पूरे लछिमन देई व सेमरौता गांव में लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। टेल की तरफ तीन सौ मीटर तक सिल्ट सफाई नहीं होने से रजबहा उफना गया था। किसानों ने तीन सौ मीटर में रजबहा की खोदाई की मांग की थी। 36 घंटे बीतने के बाद खोदाई कार्य शुरू नहीं हुआ।

बुधवार को किसान लोधेश्वर पाठक, संजय साहू, कल्लू पासी, राम कमल, भवानी पाठक सहित तमाम किसानों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए खेत में खड़े होकर नाराजगी जताई। किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि उफनाई नहर से बोई गई गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। इससे बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, कुछ किसानों ने बताया कि रजबहा की खोदाई के लिए बुधवार को एक जेसीबी आई थी, लेकिन वहां तक रास्ता नहीं होने से वापस लौट गई। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता नवनीत कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *