02:50 PM, 26-Jun-2026
चढ़ावा चोरी के आरोपियों का मेडिकल परीक्षण शुरू, जल्द होगी कोर्ट में पेशी
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में शुरू हो गया। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम मेडिकल परीक्षण कर रही है। करीब 20 मिनट से चल रही प्रक्रिया में अब तक तीन आरोपियों का परीक्षण पूरा किया जा चुका है। मेडिकल परीक्षण समाप्त होने के बाद सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय ले जाया जाएगा। वहां रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी कराई जाएगी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
02:11 PM, 26-Jun-2026
टिन्नू यादव को गिरफ्तार कर जेल ले जाया जा रहा है
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को गिरफ्तार कर जेल ले जाया जा रहा है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: वीडियो टीनू यादव की है, जिसे अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। pic.twitter.com/y2mkL6qzZ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
01:01 PM, 26-Jun-2026
आठों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी
मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार जांच में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी तथ्यों का समग्र परीक्षण हो सके।
उधर, विपक्षी दल एफआईआर में किसी बड़े पदाधिकारी का नाम शामिल न किए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जांच की निष्पक्षता पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जारी है।
12:11 PM, 26-Jun-2026
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सरकार इस मामले पर पूरी तरह गंभीर, कठोर कार्रवाई होगी
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Lucknow | On FIR registered in the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, UP Deputy CM Brajesh Pathak says, “The government has taken the entire matter seriously. An FIR has been registered. Strict action will be taken against anyone found guilty…” pic.twitter.com/eEUqR92yGl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026
11:35 AM, 26-Jun-2026
आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, आगे की जांच करेगी एसआईटी

गिरफ्तार किए गए आरोपी।
– फोटो : amar ujala
एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा गणना कर्मी मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सभी पर साजिश के तहत धोखाधड़ी कर चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है।
11:28 AM, 26-Jun-2026
अरविंद केजरीवाल ने किए दर्शन, साथ में संजय सिंह भी रहे मौजूद

अयोध्या में अरविंद केजरीवाल।
– फोटो : amar ujala
दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत संत-महात्माओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है।
अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
11:17 AM, 26-Jun-2026
Ram Mandir Donation Theft Live : चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, जेल भेजने की तैयारी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एसआईटी की टीम जांच के लिए फिर अयोध्या पहुंच गई है। देखें, अयोध्या से जुड़े सभी अपडेट्स:
