रामपुर। ज्वाला नगर स्थित श्रीराम चौक पर देर रात बरातियों पर बेल्ट से हमला किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
बरात लेकर जा रहे लोगों पर कुछ युवकों ने पहले तंज कसे। विरोध करने पर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने बेल्ट निकालकर बरातियों पर हमला किया। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई। किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो युवकों को पकड़ा और चौकी ले गई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
