Reflection on social justice started in Agra Union Minister Ram Das Athawale inaugurated it

आगरा में सामाजिक न्याय पर चिंतन हुआ शुरू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में सामाजिक न्याय व अधिकारिता पर चिंतन के लिए सोमवार से आगरा में 36 राज्यों के मंत्री, सचिव, निदेशक सहित 215 प्रतिनिध जुटना शुरू हो गए। छात्रवृत्ति, पेंशन, आदर्श ग्राम, दक्षता एवं कौशल व दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की राज्यवार समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के एक्शन प्लान पर मंथन होगा। इस शिविरा का शुभारंभ  केंद्रीय मंत्री राम दास आठावले ने किया। 

Trending Videos

फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल में चिंतन शिविर के लिए रविवार शाम से प्रतिनिधियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 11 बजे उद्घाटन हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय व रोजगार राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं रामदास अठावले द्वारा पहले सत्र में संबोधित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस शिविर में मुख्य अतिथि हैं। 

दूसरे सत्र में आर्थिक अधिकारिता पर संबोधन होगा। जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर प्रजेंटेशन होगा। फिर राज्य और जिलों को दी गई ग्रांट व निर्माण योजनाओं पर चर्चा होगी। दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व प्रधानमंत्री दक्षता एवं कौशलता संपन्न हितग्राही योजना की समीक्षा होगी। तीसरे सत्र में छात्रवृत्तियां और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रजेंटेशन होगा। फिर उच्च शिक्षा की छात्रवृत्तियों पर प्रजेंटेशन होगा। शाम 4 बजे से चौथा सत्र शुरू होगा। जिसमें सामाजिक अधिकारिता पर चिंतन होगा।

शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंगलवार को दूसरे दिन पांचवां सत्र सामाजिक अधिकारिता की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु व तेलंगाना का प्रजेंटशन होगा। भिक्षावृत्ति, अधिसूचित वर्ग और किन्नरों के अधिकारों पर चर्चा होगी। 11 बजे से छठवां सत्र होगा। जिसमें तकनीकी विषयों पर सवाल-जवाब होंगे। अनुसूचित, पिछड़ा, दिव्यांग व सफाई कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सातवां सत्र सम्मान समारोह के नाम रहेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *