संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 20 Aug 2025 02:47 AM IST

Registration for admission in Masters begins, opportunity till August 25

परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, 25 अगस्त तक मौका



लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक छात्र-छात्राएं https://bbaucet.samarth.edu.in/pg/ लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 25 अगस्त है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रखा गया है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 300 है। बता दें कि इससे पहले सीयूईटी के माध्यम से सीटों को भरा जाना था। जब सीयूईटी से पर्याप्त आवेदन नहीं मिले तो विश्वविद्यालय ने सीधे पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। किसी भी प्रकार की जानकारी व समस्या के समाधान के लिए छात्र विश्वविद्यालय के टोल फ्री नंबर 1800 180 5789 पर संपर्क कर सकते हैं।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *