संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। होली पर यात्रियों की भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया है। यह गाड़ी 2 एवं 9 मार्च को जबलपुर से निजामुद्दीन व 3 एवं 10 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए चलेगी। इसके अलावा, जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन मानिकपुर स्टेशन से होकर जाएगी। यह ट्रेन झांसी नहीं जाएगी।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जबलपुर-निजामुद्दीन (01701) जबलपुर स्टेशन से सोमवार रात 20:20 बजे चलकर कटनी, दमोह, सागर, आगासोद होते हुए 5:50 बजे झांसी आएगी। यहां से ग्वालियर, होते हुए हजरत निजामुद्दीन जाएगी। वहीं, 01702 स्पेशल ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से 15:45 बजे चलकर 23:55 बजे झांसी पहुंचेगी। अगले दिन 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके अलावा जबलपुर-अयोध्या (01705/01706) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *