संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 May 2025 01:59 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”68264eb01236c01cb50f3542″,”slug”:”report-filed-in-the-case-of-linemans-death-kasganj-news-c-175-1-kas1001-131941-2025-05-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: लाइनमैन की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 May 2025 01:59 AM IST

कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट प्रवाहित के कारण लाइनमैन की मौत हो गई। इस मामले में जेई ने स्टेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल की सुबह लाइनमैन अरविंद कुमार निवासी मुबारिकपुर एलटी लाइन पर तार जोड़ रहा था। इस दौरान स्टेशन इंचार्ज ने बिजली की आपूर्ति चालू कर दी। करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। विद्युत निगम के जेई प्रवेश कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि लाइनमैन की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।