संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”682b6ca209610fa07d0b35e0″,”slug”:”reporting-robbery-due-to-fight-turned-costly-banned-for-disturbing-peace-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-137470-2025-05-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मारपीट की रंजिश में लूट की सूचना देना पड़ा भारी, शांतिभंग में पाबंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST

मैनपुरी। थाना किशनी पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद किया है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार रात किशनी के बरिहार समान निवासी रंजीत ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसके गांव के राहुल ने उससे 27 हजार रुपये लूट लिए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रंजीत से पूछताछ की। जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। रंजीत ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि पिछली होली पर राहुल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी और बदला लेने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। सीओ भोगांव के अनुसार, रंजीत झगड़ा करने पर आमादा था, जिसके कारण उसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसका चालान कर उसे एसडीएम किशनी की कोर्ट में पेश किया।