{“_id”:”68abfd95528bb08571043244″,”slug”:”rihand-dam-five-gates-opened-and-42-thousand-cusecs-of-water-released-in-sonbhadra-2025-08-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो: फिर खोले गए रिहंद बांध के पांच फाटक, छोड़ा गया 42 हजार क्यूसेक पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:39 AM IST
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से सिंचाई विभाग सतर्क है। इस बीच रविवार की देर रात में पांच फाटक खोले गए और 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
रिहंद बांध के पांच फाटक खोले गए – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बांध रिहंद बांध एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर 869 फीट पार करने के बाद रविवार की आधी रात को सिंचाई विभाग ने बांध के पांच फाटक खोल दिए। इससे पहले जून से हो रही लगातार बारिश के चलते जुलाई और अगस्त महीने में दो बार फाटक खोले जा चुके हैं।
Trending Videos
इस वर्ष पहली बार 28 जुलाई को बांध के फाटक खोले गए थे और 31 जुलाई तक एक फाटक से लगातार डिस्चार्ज होता रहा। इसके बाद चार अगस्त को सात फाटक खोले गए, जिन्हें 8 अगस्त को बंद किया गया। अब तीसरी बार जलस्तर 869 फीट से ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद रविवार की आधी रात 12 बजे पांच फाटक खोल दिए गए।