Agra Girls Take Charge as ACPs and Station House Officers Under Mission Shakti

छात्राओं ने संभाली पुलिसिंग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी बनाया गया। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की छात्रा रिजा और अल्फिशा को एक दिन का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया। उन्होंने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं, उनके समाधान किए और क्षेत्र का भ्रमण भी किया।


पुलिस कमिश्नरेट में कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें छात्राओं ने थाने और सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों की कमान संभाली। साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को परेशान करने वाले 15 शोहदों को पकड़ा गया। कुल 14 प्राथमिकी भी दर्ज की गईं। पुलिस मॉडर्न स्कूल में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल की मौजूदगी में एक कार्यशाला हुई। इसमें विद्यार्थियों को आभासी तरीके से साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई। बाह स्थित केडी जैन विद्यालय में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इन छात्राओं को मिली जिम्मेदारी

सेंट फ्रांसिस स्कूल की दसवीं की छात्रा रिजा समीर को सहायक पुलिस आयुक्त सदर और नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अल्फिशा को सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा बनाया गया। वाणिज्य स्नातक की छात्रा दिवांशी शर्मा को थाना प्रभारी कमला नगर, प्रौद्योगिकी स्नातक की छात्रा वाणी जैन को थाना प्रभारी न्यू आगरा की जिम्मेदारी मिली। आठवीं की छात्रा तान्या को थाना प्रभारी मदन मोहन गेट और दसवीं की छात्रा संस्कृति सिंघल को थाना प्रभारी सदर बनाया गया। बारहवीं की छात्रा जाह्नवी कुशवाह को थाना प्रभारी ट्रांस यमुना और व्यवसाय प्रशासन स्नातक की छात्रा सुहानी शर्मा को थाना प्रभारी सिकंदरा बनाया गया। कला स्नातकोत्तर की छात्रा नैंसी शर्मा को थाना प्रभारी महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *