राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार सजकर तैयार हो गया है। 6 जुलाई को 50 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें से 33 स्वर्ण पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। 51 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. शेखर सी मांडे होंगे।

कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में 2,52,486 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। अंतिम वर्ष की परीक्षा में 71,745 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 51,547 सफल हुए। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 73.81 जबकि छात्रों का 69.90 प्रतिशत रहा। दीक्षांत समारोह में 45,079 स्नातक और 6,468 परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

इसके साथ ही एक विशेष कुलाधिपति पदक और डी.लिट. की मानद उपाधि भी प्रदान की जाएगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 51 नए पाठ्यक्रमों का सफल संचालन किया है। कुलाधिपति नई प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भी करेंगी। इस अवसर पर कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, मीडिया समिति की समन्वयक प्रो. रोली अग्रवाल, डॉ. गगन प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक पाल मौजूद रहे।

ये होंगे आकर्षण


  • डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी

  • दीक्षांत स्मारिका का विमोचन

  • शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण

  • चंदन वाटिका और मियावाकी वन का उद्घाटन

  • गोद लिए गए गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन

  • गोद लिए गए विद्यालयों के 15 छात्राओं का टीकाकरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *