loader

Roadways driver slaps traffic inspector posted at bus stand



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड के पास ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक दरोगा राजेंद्र सिंह पर रोडवेज बस चालक ने थप्पड़ों की बारिश कर दी। दरोगा ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करके उसका चालान कर दिया है।

ट्रैफिक दरोगा राजेंद्र सिंह की शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड के पास ड्यूटी थी। दरोगा राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 11:25 बजे झांसी डिपो से रोडवेज बस निकालकर कानपुर की ओर खड़ी कर दी। बीच रास्ते में बस खड़ी हो जाने से वहां रास्ता जाम हो गया। उसने बस चालक सुदीप बुधौलिया से बस हटाने को कहा तब उसने अभद्रता शुरू कर दी। जब उन्होंने चालान करने की बात कही तो सुदीप भड़क उठा और बस से नीचे उतर आया। वह दरोगा राजेंद्र का काॅलर पकड़कर उसे घसीटने लगा। जब राजेंद्र ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तब सुदीप ने उसके ऊपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट होती देख वहां तमाशबीन जुट गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों को हटाया। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य आरोप में कुछ देर बाद ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *