रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को अपने 22वें दीक्षांत समारोह पर बड़ी सौगात मिली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को डिजिटल लर्निंग हब, इंटरनेशनल ट्रांजिट छात्रावास और इन्क्यूबेटिंग पायलट फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास किया। इसके बाद मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। 


Rohilkhand University convocation Governor Anandiben Patel gave gold medals to 94 students

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय को दी सौगात
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) बरेली सोमवार को अपना 22वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। अटल सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दीक्षांत समारोह के शुभारंभ से पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात दी। 

Trending Videos

राज्यपाल ने डिजिटल लर्निंग हब, इंटरनेशनल ट्रांजिट छात्रावास और इन्क्यूबेटिंग पायलट फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास किया। इसके बाद वह सभागार में पहुंचीं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देंगी। 187 शोधार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व वीआईपी अतिथियों को एक व विद्यार्थियों को तीन नंबर गेट से प्रवेश दिया गया। दीक्षांत समारोह की शुरुआत में निकलने वाली शोभायात्रा निकाली गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *