सहारनपुर/मिर्जापुर। सफीपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में एसएसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें बादशाहीबाग पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार और सिपाही धर्मेंद्र व अमित राठी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि चेकिंग के दौरान कहासुनी होने के बाद उन्होंने व्यक्ति के घर पहुंचकर मारपीट की थी।

दरअसल, मामला तीन-चार दिन पुराना है। खारा रोड पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सफीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि चेकिंग के दौरान हुई कहासुनी के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और वहां जाकर मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपों की जांच कराई। इसके बाद मामले की जांच सीओ बेहट को सौंपी गई।

जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बादशाहीबाग चौकी प्रभारी नरेश कुमार, सिपाही धर्मेंद्र, अमित राठी को निलंबित कर दिया है। अभी जारी जारी रहेगी। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। इसमें तीनों दोषी मिले।



Source link