Last Updated:
Sambhal ki local news : संभल में जानवरों के सींग से कई उत्पाद बनाए जाते हैं. इन्हीं में शामिल है हॉर्न मग, जिसकी मांग विदेशों में खूब है. कारीगर पहले सींग को साफ करके काटते हैं फिर गर्म करके आकार देते हैं. इसके बाद हाथ से पॉलिश करते हैं. सींग रजिस्टर्ड स्लॉटर हाउस से खरीदे जाते हैं. संभल के कारोबारी साजिद अली लोकल 18 से बताते हैं कि हॉर्न मग बनाने के लिए भैंस के सींग का इस्तेमाल किया जाता है. तैयार होने के बाद इनका इस्तेमाल पेय पदार्थ पीने के लिए किया जाता है. विदेशी बाजार में प्राकृतिक चीजों से बने उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि हॉर्न मग की मांग बनी हुई है. विदेशी खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से ऑर्डर देते हैं. साजिद के मुताबिक, हॉर्न मग अलग-अलग साइज में तैयार किए जाते हैं.
संभल (मनन यादव). यूपी का संभल अपने ऐतिहासिक मंदिरों-मस्जिदों के साथ-साथ सींग के कारोबार को लेकर भी देश-विदेश में मशहूर है. यहां जानवरों के सींग से कई उत्पाद बनाए जाते हैं. इन्हीं में शामिल है हॉर्न मग, जिसे सींग से तैयार किया जाता है. कारीगर पहले सींग को साफ करके काटते हैं फिर गर्म करके आकार देते हैं. इसके बाद हाथ से पॉलिश करते हैं. यह देखने में देसी और मजबूत लगता है. इसकी मांग विदेशों में खूब है. अमेरिका, जर्मनी और यूरोप के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है. इससे सैकड़ों कारीगरों को रोजगार मिल रहा है. संभल के कारोबारी साजिद अली लोकल 18 से बताते हैं कि हॉर्न मग बनाने के लिए भैंस के सींग का इस्तेमाल किया जाता है. सींग रजिस्टर्ड स्लॉटर हाउस से खरीदे जाते हैं. इसके बाद कारीगर उन्हें अलग-अलग प्रक्रियाओं से तैयार कर मग का आकार देते हैं. तैयार होने के बाद इनका इस्तेमाल पेय पदार्थ पीने के लिए किया जाता है.
किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं
साजिद कहते हैं कि इनकी प्राकृतिक बनावट देखते ही बनती है. इन्हें बनाने के लिए किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. विदेशी बाजार में प्राकृतिक चीजों से बने उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि हॉर्न मग की मांग बनी हुई है. यूरोप, कनाडा, अमेरिका और नीदरलैंड के अलावा चीन में भी इसकी अच्छी मांग है. विदेशी खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से ऑर्डर देते हैं. उसी के अनुसार मग तैयार किए जाते हैं.
चार से आठ इंच तक का आकार
साजिद के मुताबिक, हॉर्न मग अलग-अलग साइज में तैयार किए जाते हैं. इनमें चार इंच, छह इंच और आठ इंच के मग शामिल हैं. खरीदार की जरूरत के हिसाब से साइज तय किया जाता है. अलग-अलग देशों के बाजार में इनके अलग-अलग साइज की मांग है. कीमत भी इनके साइज के हिसाब से होती है. एक मग की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 700 रुपये तक पहुंच जाती है. हॉर्न मग की डिजाइनिंग में भी खरीदार की पसंद का ध्यान रखा जाता है. खरीदार जिस डिजाइन की मांग करता है, उसी हिसाब से कारीगर मग बनाते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
