Scanning of B.Ed answer sheets begins, BU has to release the exam results by June 15


loader



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी करना है। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग शुरू कर दी गई है। इसके बाद उत्तर कुंजी अपलोड करके रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई थी। 344564 छात्र-छात्राओं में से 305331 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं बीयू पहुंचने के बाद अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो चरणों में उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग की जाती है, जो कि अब शुरू हो चुकी है। इसके बाद उत्तर कुंजी डालकर रिजल्ट तैयार होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *