आगरा जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग की हीट वेव और अत्यधिक तापमान की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी 21 मई से अगले एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हीट वेव, अत्यधिक तापमान और प्रतिकूल मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अगले एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक सप्ताह तक अवकाश रहेगा। इसके लिए सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

डीआईओएस ने बताया कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में निर्देशों के बावजूद संचालन होता पाया गया तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संस्था संचालक और संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *