{“_id”:”67099578ae20348b64062ab4″,”slug”:”school-manager-accused-of-beating-student-orai-news-c-224-1-ori1005-120880-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: स्कूल प्रबंधक पर छात्र से मारपीट का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 12 Oct 2024 02:45 AM IST

School manager accused of beating student

Trending Videos



उरई। स्कूल प्रबंधक ने छात्र के साथ मारपीट की। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। छात्र की मां ने परिजनों के साथ एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि चौकी पुलिस ने भी उसकी शिकायत नहीं सुनी और उसे भगा दिया। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भगौरा गांव निवासी प्रवेश कुमारी पत्नी हरिशंकर ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 7 अक्तूबर की सुबह उसका 14 वर्षीय पुत्र आर्यन सिम्हारा न्यामतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। वहां बैठने को लेकर उसका दूसरे छात्र से विवाद हो गया। इसकी शिकायत पर उसके पुत्र आर्यन ने विद्यालय से प्रधानाचार्य से की थी। आरोप है कि नाराज प्रबंधक ने आर्यन को स्कूल से बाहर निकालकर मारपीट की। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की, तो वह निपनियां चौराहे पर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोटें थीं।

महिला ने आरोप लगाया कि जब वह दूसरे दिन स्कूल प्रबंधक के साथ पहुंची तो प्रबंधक ने उससे भी अभद्रता कर धमकी दी। शिकायत करने जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और चौकी से भगा दिया। वह पुत्र के साथ मेडिकल कालेज आई, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने एसपी से मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें