Street lights installed on the highway divider have become mere showpieces.

शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर ददरौल मोड़ और कमलनैनपुर तिराहे तक बंद स्ट्रीट लाइटें। संवाद

कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे को रोशन करने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए डिवाइडर पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अधिकांश लाइटें नहीं जलने से रात होते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।


लिपुलेख-भिंड हाईवे के निर्माण के बाद अकर्रा रसूलपुर से ददरौल मोड़, कमलनैनपुर तिराहे से संगम मैरिज लॉन और पिपरौला फैक्टरी से पिपरौल गांव तक डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। ऐसे में लाइटें बंद रहने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर लोड की समस्या से लाइटें नहीं जल पा रही हैं। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।



Source link