-फतेहपुर पुट्ठी के साईं ग्लोबल एकेडमी में एडुग्लोरी फाउंडेशन द्वारा कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता

फोटो-चार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी की साईं ग्लोबल एकेडमी में बृहस्पतिवार को एडुग्लोरी फाउंडेशन ने खेलो इंडिया अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पटेल हाउस की टीम ने गांधी हाउस को 13 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विहान मलिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

प्रतियोगिता का पहला मैच गांधी हाउस और सुभाष हाउस के बीच खेला गया। इसमें गांधी हाउस ने सुभाष हाउस को दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में पटेल हाउस ने 10 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गांधी हाउस और पटेल हाउस के बीच हुआ। पटेल हाउस ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधी हाउस की टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह पटेल हाउस ने 13 रन से जीत हासिल की।

फाउंडेशन की सचिव कविता मलिक और विद्यालय प्रबंधक अनुज मलिक ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस आयोजन में प्रधानाचार्य नीशू मलिक का विशेष सहयोग रहा। राजीव कटारिया, अमित शर्मा, रोहित और मोहित ने भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।



Source link

अभी अभी की खबरें