– कार्तिक पूर्णिमा पर आज होगा हवन-पूजन और भंडारा

बिस्कोहर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बूढ़ी राप्ती नदी के परसोहन घाट पर 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता की ओर से आयोजित पाठ का शुभारंभ आचार्य दुर्गेश शुक्ल और बच्चा राम पांडेय के सानिध्य में यजमान रामदुलारे गुप्ता ने विधि-विधान से कराया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा।

परसोहन घाट पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इसमें बिस्कोहर कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु बूढ़ी राप्ती नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। मेले को लेकर घाट पर तैयारियां की गई हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, रामदुलारे गुप्ता, बच्चा राम पांडेय, रामनरेश पासवान, एमके यादव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link