{“_id”:”6b071ee413c43aa998080298″,”slug”:”siddharthnagar-news-large-crowds-throng-the-bharatbhari-fair-rides-and-stalls-see-a-lively-turnout-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168768-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Siddharthnagar News: भारतभारी मेले में उमड़ी भीड़, झूलों और दुकानों पर रही रौनक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भारतभारी नगर पंचायत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे सात दिवसीय मेला में लगा हुआ झूला। संवाद
– तीर्थ सरोवर के चारों तरफ सजीं दुकानें, बच्चों और युवाओं ने उठाया मेले का लुत्फ
– एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण, पुलिस टीम कर रही निगरानी
भारतभारी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत भारतभारी स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर आयोजित सात दिवसीय मेले में बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। दुकानों पर खरीदारी के साथ झूलों का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
तीर्थ सरोवर के चारों तरफ विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। खानपान, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। मेले में लगे झूलों पर बच्चों और युवाओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग भी मेले का आनंद ले रहे हैं। शाम होते ही रोशनी से सजे मेले की रौनक और बढ़ जा रही है। मेला प्रबंधन की ओर से प्रकाश और सजावट की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन की देखरेख में मेले का आयोजन होने से बाहर से आए दुकानदारों को भी सहूलियत मिल रही है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को डुमरियागंज के एसडीएम विवेकानंद मिश्रा और सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डुमरियागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
