जन-जन के आराध्य प्रभु राम मिथिलेश कुमारी को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। पिछले दो दिनों से जनकपुरी में उत्सव, उल्लास और उमंग का माहौल था। शनिवार को तीसरे दिन बाद सिया की विदाई की बेला में महाराजा जनक, रानी सुनैना समेत जनकपुर वासियों का हृदय व्यथित नजर आया।

loader

जैसे ही महारानी सुनैना श्रीमती अंजू अग्रवाल, मीरा अग्रवाल के साथ महोत्सव की महिला समिति की सदस्य सीमा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, चारू गर्ग, अंजू अग्रवाल आदि ने हाथ सीता का राम को दिया, जनक राजा करें और क्या..,आज बेटी जनक की अवध को चली, जैसे विदाई गीत गाए तो मिथिलावासियों की आंखें सजल हो गई। 

 




Sita return with shri ram in ayodhya in Janakpuri mahotsav in agra

जनकपुरी महोत्सव।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रात करीब 11 बजे प्रभु राम जब माता सिया को विदा कराकर साथ ले जा रहे थे, उस दौरान जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी व मिथिलावासी भाव विह्वल थे.. माता जानकी को गले लगा कर विदा करते हुए राजा जनक राजेश अग्रवाल और महारानी सुनैना श्रीमती अंजू अग्रवाल की आंखें सजल हो गई। इससे पूर्व, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से प्रभु श्री राम अपने भाइयों के साथ जब अलग-अलग घोड़े पर सवार होकर जनक मंच के लिए निकले तो पूरे रास्ते लोग उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए।

 


Sita return with shri ram in ayodhya in Janakpuri mahotsav in agra

जनकपुरी महोत्सव।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


प्रभु की कृपा से भारत फिर बनेगा विश्व गुरु: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

जनकपुरी महोत्सव में शनिवार रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रभु राम, जगत जननी माता जानकी और अन्य स्वरूपों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनकी आरती उतारी। कहा यहां आकर धन्य हो गया। आज दुनिया में तमाम शत्रु शक्तियां भारत को प्रगति करने से रोकना चाहती हैं पर प्रभु की कृपा को कोई नहीं रोक सकता। भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करने वाले युवाओं को उन्होंने प्रभु राम से सीख लेने को कहा।

 


Sita return with shri ram in ayodhya in Janakpuri mahotsav in agra

जनकपुरी महोत्सव।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


राम की भक्ति राजनीति नहीं है

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जनकपुरी के भव्य आयोजन में लगे हर व्यक्ति का आभार जताने के बाद कहा कि अयोध्या में तो अब जाकर मंदिर बन सका है लेकिन कमला नगर के राम भक्तों ने तो श्री राम चौक पर पहले ही राम मंदिर बनाकर भगवान राम के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का परिचय दे दिया था।उन्होंने कहा कि राम भक्ति कोई राजनीति नहीं है। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद नवीन जैन और श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।

 


Sita return with shri ram in ayodhya in Janakpuri mahotsav in agra

जनकपुरी महोत्सव।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की

जनकपुरी में शनिवार को साहित्य कला केंद्र आजमगढ़ के कलाकारों ने राम गाथा को नृत्य नाटिका के माध्यम से राम जन्म से रावण वध तक की लीला का मंचन किया। अनुराधा राय के निर्देशन में मां शबरी, कैकेई और कौशल्या के किरदार ने लोगों को भावुक कर दिया। कुल 16 कलाकारों से सजी इस प्रस्तुति को देखकर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन रीनेश मित्तल और श्रुति सिन्हा ने किया।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें