कार की बोनट में सांप छिपे बैठे थे। कार सवारों की उन पर नजर पड़ी तो पसीने छूट गए। तुरंत ही इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने इनके रेस्क्यू किया।
{“_id”:”670b4278734c1979af0e1339″,”slug”:”snakes-were-hidden-in-the-bonnet-of-the-car-wildlife-sos-team-did-rescue-take-caution-2024-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कार की बोनट में छिपे थे सांप: वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने किए रेस्क्यू, ऐसे बरतें सावधानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कार की बोनट में छिपे थे सांप
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज स्थित चाणक्यपुरी में कार की बोनट से 5 फीट लंबा सांप (रैट स्नेक) निकाला गया। कार के रेडिएटर पंखे के पास लिपटा था। वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट की मदद से उसे एक घंटे में निकालकर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया।