संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 May 2026 02:21 AM IST

फोटो।फतेहाबाद में सिपाही का वर्दी में निकलता काफिला स्रोत वीडियो ग्रेव
{“_id”:”6a18aae55e188afcd70676b4″,”slug”:”soldier-welcomed-with-convoy-video-in-uniform-goes-viral-agra-news-c-25-1-agr1008-1071589-2026-05-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सिपाही का काफिले के साथ स्वागत, वर्दी में वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 May 2026 02:21 AM IST

फोटो।फतेहाबाद में सिपाही का वर्दी में निकलता काफिला स्रोत वीडियो ग्रेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे एक सिपाही का काफिले के साथ स्वागत समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कस्बा फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर सिपाही का स्वागत किया गया। वायरल वीडियो में सिपाही फूल-मालाओं से लदा हुआ खुली गाड़ी में दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे कई वाहनों का काफिला चल रहा है।
बताया जा रहा है कि संबंधित सिपाही अजय वर्मा फिरोजाबाद जिले के मिश्रियापुरा गांव का रहने वाला है। हाल में ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा था। वायरल वीडियो में अवंतीबाई चौराहे से फिरोजाबाद रोड तक वाहनों का काफिला और नारेबाजी भी दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि डीजीपी स्तर से पहले ही पुलिसकर्मियों के वर्दी में रील और सोशल मीडिया वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताई जा चुकी है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।