समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता। 

‘देश मनु के संविधान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा’

फिरोजाबाद में सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि हम जब भी किसी पीड़ित के पास जाने का प्रयास करते हैं तो भाजपा का प्रशासन हमें जाने नहीं देता है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *