संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:36 AM IST

कटरा (श्रावस्ती)। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का बुधवार को श्रावस्ती पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में स्वागत कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला व पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद आलम नईमी ने इकौना तहसील क्षेत्र के ककरा घाट पुल का निर्माण कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पुल के बनने से इकौना से लक्ष्मणपुर बाजार मार्ग का आवागमन आसान हो जाएगा। पुल न होने से कई गांवों के ग्रामीण नाव से नदी पार करते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इस दौरान मुलायम यादव, रामराज यादव, धर्म चंद यादव, राम प्रकाश यादव, महेश यादव, अब्दुल मजीद, तरुण व सुभाष सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
