– एसीएस ने कहा- मंडलायुक्त व डीएम के नेतृत्व में चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्कूलों में नामांकन से छूटे श्रमिक बस्ती, भट्ठों व झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों के लिए मंडलायुक्त व डीएम के नेतृत्व में एक मई से विशेष अभियान चलेगा। उक्त बच्चों का नामांकन एवं ठहराव विद्यालय में सुनिश्चित होगा। यह आदेश बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर के सहयोग से चिन्हित कराकर नामांकन कराएं। ड्रापआउट बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन कराया जाए।
नौवीं व 11वीं में शत-प्रतिशत होगा प्रवेश : डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि कक्षा आठ पास विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जा रहा है। इसी तरह 10वीं पास छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई दूसरे विद्यालय में प्रवेश ले रहा है तो उसका उल्लेख टीसी जारी करने वाले विद्यालय को करना होगा।
