Suicide in Sultanpur: सुल्तानपुर जिले से घर छोड़कर भागे प्रेमी और प्रेमिका लखनऊ चारबाग स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों की मौत हो गई।
{“_id”:”670a829048c05ad9130c02c0″,”slug”:”sultanpur-boyfriend-and-girlfriend-who-ran-away-from-home-consumed-poison-found-unconscious-at-lucknow-s-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोशी हालत में मिले, अस्पताल में मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रेमी प्रेमिका ने की खुदकुशी।
– फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से घर छोड़कर शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका भाग निकले। देर रात लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों बेहोशी हालत में मिले। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह दोनों की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मची है। परिजन शव लाने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं।
थाना क्षेत्र हलियापुर के एक गांव निवासी पिता का आरोप है उनकी बेटी(15) शुक्रवार सुबह पढ़ने के लिए निकली थी। वह अयोध्या के एक कॉलेज में पढ़ती थी। वह घर से कालेज भी नहीं पहुंची। पिता ने पड़ोस के युवक निलेश यादव पर बहला- फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी बेटी का कोई पता नही चला। उनकी तहरीर पर शनिवार सुबह हलियापुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया।
इसी बीच हलियापुर थाने को सूचना मिली कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर में एक किशोरी व एक युवक बेहोशी हालत में पड़े मिले हैं। जो हलियापुर के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों को वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार सुबह दोनों की कुछ समय के अंतराल मौत हो गई। हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दोनों के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के जेब से मिले आधार से शवों की शिनाख्त हुई है। परिजनों को घटना के बारे में बताया गया है। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।