Bulldozer to capture land worth crores of rupees deed of sale also snatched case registered

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में क्राॅस रोड माल के सामने करोड़ों रुपये की भूमि पर बुलडोजर चलाकर कब्जे का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि विरोध पर रुपये और भूखंड का बैनामा छीन लिया गया। अधिकारियों से शिकायत पर बृहस्पतिवार को दो महिला सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Trending Videos

विशाल कुंज निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि कारगिल पेट्रोल पंप के पास क्राॅस रोड माल के सामने 1100 वर्गगज में भूखंड है। नई दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट की भारती गुप्ता, मदिया कटरा निवासी डाॅ. केके सिंघल और उनकी पत्नी रजवाला सिंघल से जून 2022 से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। 29 सितंबर को भारती, डाॅ. केके सिंघल व रजवाला सिंघल ने दहतोरा निवासी आनंद, सुनील और लखनपुर के रामदास के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया।

आरोप है कि सभी लोग बुलडोजर के साथ 40-50 राजमिस्त्री लेकर आए। विरोध पर गालीगलौज की। मूल बैनामा व 15 हजार रुपये छीन लिए। 112 पर काॅल करने पर पुलिस पहुंची, लेकिन कुछ नहीं किया। थाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। 7 अक्तूबर को डीसीपी सिटी से शिकायत की। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि बिना किसी आदेश भूखंड पर कब्जा किया है। कब्जे के कुछ वीडियो सामने आए हैं। संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोप निराधार बताए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *