Child Died Namkeen Stuck Windpipe Death

मृतक मासूम रिहांश
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव नगला झंडू में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में पांच साल के मासूम रिहांश की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने श्वास नली में खाना अटकने से मौत होने की आशंका जाहिर की।


नगला झंडू निवासी जगवीर सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। उनका पांच साल का बेटा रिहांश मंगलवार देर रात नमकीन खा रहा था। बताते हैं कि खाते-खाते अचानक बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के ताऊ व अन्य लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि बच्चे की श्वास नली बाधित होने के कारण मौत की जानकारी मिली थी। मानवीय दृष्टिकोण से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *