लखनऊ। लोक भारती की ओर से प्रदेश के चारों परिक्रमा पथों अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट में हर कोस पर हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) के पौधे रोपने का अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी लोक भारती के अवध क्षेत्र अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने बुधवार को यूपी प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में दी।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पहले चरण में 24 से 29 अक्तूबर तक नैमिषारण्य के 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण होगा। 24 अक्तूबर को सुबह नौ बजे चक्रतीर्थ पर पौधरोपण के साथ यात्रा शुरू होगी। हर कोस को संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामित कर वहां हरिशंकरी रोपी जाएगी। इन स्थानों को भविष्य में कोस पड़ाव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव गोपाल उपाध्याय, संगठन सचिव श्रीकृष्ण चौधरी मौजूद रहे।
