{“_id”:”670a7c233eee85c3780cfc0c”,”slug”:”jalaun-a-young-man-crossing-the-track-was-hit-by-a-train-and-died-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: शराब के नशे में ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 12 Oct 2024 07:10 PM IST

Jalaun: A young man crossing the track was hit by a train and died

ट्रैक से कटकर युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



जालौन जिले के उरई में रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

 कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी जयंत कश्यप (30) शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक को पार करने लगा, तभी अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है कि मृतक शराब के नशे में धुत था इस कारण यह घटना हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *