बरेली जिले में शादी के छह महीने बाद विवाहिता की मौत हो गई। उसे जली अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


woman burnt to death under suspicious circumstances dowry death alleged in Bareilly

गायत्री का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुरालवाले फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

Trending Videos

पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव माधौपुर फरदिया निवासी नन्हूलाल ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री गायत्री देवी का विवाह अप्रैल 2024 को थाना हाफिजगंज के गांव चेनामुरारपुर निवासी अवनेश के साथ किया था। नन्हूलाल का आरोप है कि पति समेत ससुराल वाले विवाह के बाद से ही बेटी को कम दहेज लाने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। मायके से दो लाख रुपये नकद लाने की मांग कर रहे थे। 

‘यह लोग मार देंगे…’

पिता का आरोप है कि शुक्रवार को बेटी ने फोन किया कि ससुरालवाले उसे पीट रहे हैं। यहां से ले चलो, वरना यह लोग मार देंगे। नन्हूलाल बेटी को लेने के लिए ससुराल जाने लगे, तभी कुछ देर बाद फोन आया कि गायत्री बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां जाकर देखा तो वह बुरी तरह जली हुई थी। पिता ने बताया कि मरने से पहले उसकी बेटी ने कहा कि दहेज के लिए पति समेत ससुरालवालों ने उसे जला दिया है। पापा मुझे बचा लो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *