सुल्तानपुर। रोडवेज निगम ने संविदा चालक और परिचालकों की मनमानी पर सख्ती शुरू की है। बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 45 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बुधवार को यह नोटिस जारी किया। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी संविदा समाप्त करने की तैयारी है। डिपो में कर्मचारियों के मनमाने ढंग से अनुपस्थित रहने की शिकायतें थीं। अधिकारियों के अनुसार, 50 से अधिक संविदा चालक-परिचालक अक्सर बिना सूचना गैरहाजिर रहते हैं। कुछ कर्मी कई महीने से ड्यूटी पर नहीं आए हैं। कुछ लगातार चार-पांच दिन तक गायब रहते हैं। इससे बसों के संचालन की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। निगम पहले भी संविदा चालक प्रदीप पाल की सेवा समाप्त कर चुका है।



Source link

अभी अभी की खबरें