19 साल पहले 07-07-07 यानी सात जुलाई 2007 को पुर्तगाल में ताजमहल को दुनिया के नए सात अजूबों में नंबर 1 का सम्मान दिया गया था। आगरा की तत्कालीन मेयर अंजुला सिंह माहौर को इसकी ट्रॉफी सौंपी गई थी, जिसे पहले ताज में फिर पालीवाल पार्क स्थित म्यूजियम में रखवाया गया। इन 19 वर्षों में ताज पर चार गुना पर्यटक बढ़ गए, लेकिन उनके लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं हो सका है।


न्यू सेवन वंडर्स फाउंडेशन की ओर से 19 साल पहले सात अजूबों की घोषणा के लिए वोटिंग की गई थी। इसमें ताजमहल नंबर 1 चुना गया। दुनियाभर के 200 स्मारकों के बीच तब वोटिंग हुई थी, हालांकि इसे यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं दी, लेकिन इसने दुनियाभर में ताजमहल को जबरदस्त प्रचार दिया। तब ताजमहल में प्रतिवर्ष 18 लाख तक सैलानी आते थे लेकिन घोषणा के 19 साल बाद पर्यटकों की संख्या 80 लाख तक पहुंच गई है। विदेशी सैलानियों और बच्चों को मिलाकर करीब एक करोड़ पर्यटक ताज पर आ रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *